फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: साक्ष्य के अभाव में 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के प्रयास का आरोपी बरी

Wed, 28 Oct 2026 11:05 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

सेलाकुई थाने में यह मुकदमा 26 अप्रैल 2023 को दर्ज हुआ था। किशोरी के चाचा ने तहरीर में आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया था, लेकिन अदालत में गवाही के दौरान उन्होंने घटना देखने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : ANI प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफटीएससी (पॉक्सो) कोर्ट ने 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के प्रयास के आरोपी सिराज उर्फ साहिल निवासी पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। अपर जिला जज अब्दुल कय्यूम की अदालत ने बयानों में भारी विरोधाभास और पुख्ता सबूत न मिलने पर बुधवार को यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन


सेलाकुई थाने में यह मुकदमा 26 अप्रैल 2023 को दर्ज हुआ था। किशोरी के चाचा ने तहरीर में आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया था, लेकिन अदालत में गवाही के दौरान उन्होंने घटना देखने से इनकार कर दिया। वहीं, किशोरी ने भी घटना के दिन और समय को लेकर अलग-अलग बयान दिए। घटना का कोई स्वतंत्र गवाह, सीसीटीवी फुटेज या मेडिकल साक्ष्य भी पुलिस पेश नहीं कर सकी।

ऋषिकेश: अचानक भरभराकर गिरा कॉम्प्लेक्स का छज्जा, बाल- बाल बचा नीचे स्कूटी पर बैठा युवक, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव पक्ष का तर्क था कि दुकान खाली कराने के लिए आरोपी को झूठा फंसाया गया। कोर्ट ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल रहा। विवेचना में गंभीर लापरवाही पर कोर्ट ने विवेचक और डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें