फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के आरोप में पति व ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 28 Oct 2026 08:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के ढाकी मयचक निवासी इकराम, उसके भाई, पिता असगर और भाभी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पांचों पर पति और ससुराली होने के नाते मायके की संपत्ति बेचने का दबाव बनाने, मारपीट करने और एक साथ तीन तलाक देने का आरोप है। कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि ढाकी मयचक निवासी सुल्ताना प्रवीन ने शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 वर्ष पहले उनका विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज से इकराम के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति, जेठ मुख्तियार, देवर सद्दाम, ससुर असगर और जेठानी मोमिना उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। शिकायत के अनुसार, सुल्ताना के माता-पिता की संपत्ति की विरासत पांच बहनों के नाम दर्ज हुई, जिनमें एक वह भी हैं। आरोप है कि इसी लालच में ससुराल पक्ष छह-सात साल से संपत्ति बेचने का दबाव बना रहा था। मना करने पर आए दिन मारपीट होती थी और तलाक की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने 27 अक्तूबर को शाम करीब पांच बजे पति और ससुराल वालों की ओर से संपत्ति बेचने को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करने की बात कही है। पीड़िता का आरोप है कि मौके पर ही उन्हें एक साथ तीन तलाक दे दिया गया और घर से निकाल दिया गया। आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम अधिनियम और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें