सांसद चैंपियंस ट्रॉफी के तहत परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय हाल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता म
दून में चल रही जनपदीय सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। शुक्रवार को खेली गई वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में विकासनगर की टीम का दबदबा रहा। जबकि खो-खो में चकराता और पिट्टू में सहसपुर की टीम विजेता रही। परेड मैदान के न्यू मल्टीपरपज हॉल में चल रही प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में खो-खो का पहला मैच मसूरी व चकराता के मध्य खेला गया। इसमें चकराता ने 3-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में सहसपुर ने विकासनगर को 2-1 से जीता। जबकि प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में रायपुर ने राजपुर की टीम 10-0 से और दूसरे सेमीफाइनल में चकराता ने सहसपुर की टीम को 4-3 से हरा खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। फाइनल मैच में चकराता ने रायपुर को 6-5 से हराया। इस प्रकार प्रतियोगिता में चकराता ने पहले, रायपुर दूसरे और सहसपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग का फाइनल मैच विकासनगर और राजपुर के मध्य खेला गया। इसमें विकासनगर ने 2-1 से जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि राजपुर दूसरे और रायपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 बालिका पिट्टू प्रतियोगिता का फाइनल मैच रायपुर व सहसपुर के बीच खेला गया। इसमें सहसपुर ने 50-28 से जीत दर्ज कर प्रथम हासिल किया। रायपुर दूसरे व चकराता की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिका कबड्डी का खिताबी मुकाबला विकासनगर व मसूरी के मध्य खेला गया। इसमें विकासनगर की टीम ने 20-19 से जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।