अभिभावकों का आरोप है कि शिकायत के बाद नगर पालिका की ओर से कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण की बात कही जा रही है, जबकि कॉलोनी में लोगों की सुरक्षा का सवाल बना हुआ है। उन्होंने फिर से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बच्चे या अन्य व्यक्ति के साथ गंभीर घटना न हो।
नगर पालिका की ओर से आवारा कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है। भगत सिंह कॉलोनी में बालक पर कुत्ते के हमले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए समस्या का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा।
- धीरज बॉबी नौटियाल, नगर पालिकाध्यक्ष, विकासनगर