फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: सिरफिरे युवक ने रंजिश में मेडिकल स्टोर संचालक पर पाठल से किया हमला, हायर सेंटर रेफर

Sun, 17 May 2026 09:20 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिष्ठा के पास स्थित नल से पानी भर रहा था। अचानक आरोपी बाइक पर आया। आरोपी ने बाइक से उतरकर अचानक अपने पास से पाठल निकाला और एक के बाद एक मेडिकल स्टोर संचालक पर उससे वार करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
पाठल से वार करने की घटना के बाद भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के मेदनीपुर बद्रीपुर में रविवार को एक सिरफिरे युवक ने एक मेडिकल स्टोर संचालक पर पाठल से हमला कर दिया। मेडिकल स्टोर संचालक महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। मामूली विवाद को वारदात का कारण बताया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिष्ठा के पास स्थित नल से पानी भर रहा था। अचानक आरोपी बाइक पर आया। आरोपी ने बाइक से उतरकर अचानक अपने पास से पाठल निकाला और एक के बाद एक मेडिकल स्टोर संचालक पर उससे वार करने शुरू कर दिए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी भाग गया।

Pauri News: थलीसैंण में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास, बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने घायल मेडिकल स्टोर संचालक को धर्मावाला स्थित एक संस्था के अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। मेडिकल स्टोर संचालक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि तीन दिन पहले आरोपी किसी मामूली बात को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक से उलझने लगा था। उसने उसे देख लेने की धमकी दी थी। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें