फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: लखवाड़ बांध परियोजना स्थल पर पहाड़ से आया मलबा, चालक ने जेसीबी से कूद कर बचाई अपनी जान

Thu, 09 Jul 2026 11:13 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/कालसी

सार

लखवाड़ बांध परियोजना स्थल पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक जेसीबी परियोजना स्थल पर कार्य कर रही है। तेज बारिश हो रही है। जेसीबी बिल्कुल पहाड़ के नजदीक है। इसी दौरान अचानक पहाड़ दरकने लगता है।
विज्ञापन
लखवाड़ बांध परियोजना स्थल पर पहाड़ से आया मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना घाटी में निर्माणाधीन लखवाड़ बांध परियोजना स्थल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पहाड़ से अचानक से भारी मात्रा में मलबा गिरता हुआ नजर आ रहा है। परियोजना स्थल पर कार्य कर रहे जेसीबी चालक ने किसी तरह वाहन से बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। वीडियो में लगातार बारिश के बीच परियोजना स्थल पर कार्य जारी रखने पर कार्यदायी एजेंसी पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन


लखवाड़ बांध परियोजना स्थल पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक जेसीबी परियोजना स्थल पर कार्य कर रही है। तेज बारिश हो रही है। जेसीबी बिल्कुल पहाड़ के नजदीक है। इसी दौरान अचानक पहाड़ दरकने लगता है। जेसीबी चालक खतरे को भांप कर वाहन को पीछे की ओर ले जाता है। इसी दौरान भारी मात्रा में पहाड़ से मलबा नीचे आ जाता है।
विज्ञापन


भारी बारिश का कहर: स्याना चट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे 100 मीटर बहा, लगातार गिर रहे मलबा और पत्थर, रास्ता बंद

जेसीबी चालक तेजी से जेसीबी से नीचे कूद कर बचने के लिए दौड़ लगा देता है। गनीमत यह रही कि चालक मलबे की चपेट में नहीं आता है पूरी घटना का वीडियो बना रहा व्यक्ति कार्यदायी एजेंसी के प्रबंधन पर आरोप लगता है। वह कहता है रुके रहो जीएम साहब ने बोला है काम चला कर रखो। व्यक्ति आगे बोलता है अभी जेसीबी हटाई है वो भाग रहा है जेसीबी वाला।

Trending Videos
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया था। जिला प्रशासन में भी चेतावनी जारी की थी। उसके बाद भी परियोजना स्थल पर कार्य चल रहा था। ऐसे में कार्यदायी एजेंसी पर लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं। अगर चालक मलबे के नीचे आ जाता तो उसकी जान पर भी बन सकती थी।

वहीं कार्यदायी एजेंसी एलएनटी के महाप्रबंधक ए.पी सिंह ने बताया कि बांध स्थल पर जेसीबी के जरिए मलबा हटाने का कार्य नियमित रूप से किया जाता है। कंपनी की ओर से जेसीबी चालक सहित सभी कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। कार्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें