फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: यमुना नदी में नहाते समय डूबने से बालक की मौत, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाया

Fri, 19 Jun 2026 11:44 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

कैफ उनके साथ यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसलने से गहरे में पानी में गिर गया।
विज्ञापन
नदी में डूबा बालक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के लाइन जीवनगढ़ निवासी मौहम्मद कैफ (9 वर्ष) की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को परिवार के साथ जलालिया क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए बालक का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। परिजन उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए हरबर्टपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Uttarkashi Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया अस्पताल से बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। परिजनों ने बताया कैफ उनके साथ यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसलने से गहरे में पानी में गिर गया।

विज्ञापन


उन्होंने उसे नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए हरबर्टपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें