चमोली में देहरादून विजिलेंस टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, चमोली निवासी ठेकेदार रविंद्र बर्त्वाल से आरोपी इंजीनियर उमेश कुमार सिंचाई नहर के पाइप लाइन निर्माण के लिए अनुबंध कागजात जमा करने की एवज पर 25 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत कर्ता रविंद्र के मुताबिक, आरोपी इंजीनियर अपनी रिश्वत की रकम 15 हजार रुपये पर माना। इससे पहले रविंद्र ने विजिलेंस टीम को मामले की सूचना दे दी।
शनिवार को आरोपी ने रिश्वत की रकम लेने के लिए रविंद्र को बुलाया। जहां पूर्वनियोजित घटनाक्रम के तहत विजिलेंस टीम भी सतर्क थी। जैसे ही आरोपी उमेश कुमार ने रिश्वत की रकम उनसे ली, विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।