फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी: 52 रनों पर ढेर हुआ सिक्किम, उत्तराखंड ने 253 रनों से जीता मैच

Sun, 13 Oct 2019 10:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • उत्तराखंड व सिक्किम के बीच भिड़ंत आज, कसिगा क्रिकेट ग्राउंड में होगा मुकाबला 
विज्ञापन
क्रिकेट मैच - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड ने रविवार को सिक्किम के खिलाफ 252 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। पहले उत्तराखंड के चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद तेज गेंदबाज सन्नी राणा ने पांच विकेट झटककर आधी टीम को पवेलियन लौटा दिया। 305 रनों के लक्ष्य का सामना करने उतरे सिक्किम के बल्लेबाज केवल 52 रन ही बना सके। 

विज्ञापन


कसिगा क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए मैच में उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज करनवीर कौशल और उन्मुक्त चंद के बीच पहले विकेट के लिए 120 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। करनवीर 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर पल्जोर की गेंद पर शिकार हुए। स्कोरबोर्ड पर 138 रन पहुंचते ही उन्मुक्त और तनुष के बीच समन्वय की कमी के कारण उन्मुक्त (54) रन आउट हो गए। अगले ही ओवर में तनुष (12) भी यशपाल की गेंद पर बोल्ड होकर विकेट गवां बैठे।

इसके बाद तन्मय श्रीवास्तव और अवनीश सुधा ने 117 रनों की बड़ी साझेदारी निभाई। तन्मय व अवनीश ने अपने अर्धशतक पूरे किए। 206 के स्कोर पर अवनीश 69 रन व अगले ही ओवर में तन्मय भी 53 रन पर आउट हुए। अंतिम ओवर में सौरभ रावत ने ताबड़तोड़ दो छक्के व एक चौके की मदद से सात गेंदों पर 20 रन बनाए और टीम का स्कोर 300 पार पहुंचाया। सन्नी राणा ने भी 5 गेंदों पर ताबड़तोड़ 16 रन बनाए। चमोली व राहिल शाह शून्य पर आउट हुए। उत्तराखंड ने 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए।
विज्ञापन


305 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम को उत्तराखंड के तेज गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर में ही झटके देने शुरू किए। सन्नी ने बिबेक (शून्य) व निलेश (1) को शिकार बनाकर अपने इरादे साफ किए। टीम का स्कोर 13 पर पहुंचने पर प्रदीप चमोली की गेंद पर तीसरा झटका आशीष थापा (16) के रूप में लगा। चौथा व पांचवां विकेट भी सन्नी ने यशपाल (1) व दिनेश (1) के रूप में लिया। चमोली ने इकबाल अब्दुला (1), मयंक मिश्रा ने पल्जोर (15) व कप्तान उन्मुक्त ने भूषण (15) को आउट किया। सन्नी ने ताशि पिंस्टो (6) व मयंक ने ईश्वर चौधरी (6) को पवेलियन भेजा। सिक्किम टीम 52 रनों पर ऑल आउट हो गई और उत्तराखंड 253 रनों से जीती। 

रोमांचक मैच में नौ रनों से जीता मणिपुर

विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर व मिजोरम के बीच खेले गए मैच में मणिपुर ने 170 रनों के मामूली स्कोर पर भी शानदार गेंदबाजी के दम पर मुकाबला जीत लिया। अंतिम विकेट तक फंसे मैच में मणिपुर ने महज नौ रनों के अंतर से मैच जीता। इस दौरान अंत तक दर्शकों की सांसें अटकी रहीं।  

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मणिपुर की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। मिजोरम के गेंदबाजों ने सलामी बल्लेबाज प्रफुलोमणि को 17 व करनजीत को 2 रन पर आउट किया।

सुल्तान की 47 व जोनसन की 42 रनों की पारी को छोड़ दें तो अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने के लिए भी संघर्ष करते नजर आए। उनके अलावा बोनि चिन्गंगबम 18, सुल्तान 47, रोनाल्ड 12, प्रियजीत 10, किशन 1, थॉमस 8, विश्वरजीत 4, अजय सिंह 1 रन पर आउट हुए। मणिपुर की पूरी टीम महज 170 रनों पर सिमटी। परवेज ने 4, अबरार काजी ने 3 व मोइया, वरते किमा ने एक-एक विकेट लिया।

171 रनों का पीछा करने उतरी मिजोरम टीम के सलामी बल्लेबाज लालरिसंगा (1) व रूजैला (12) को मणिपुर के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर में ही पवेलियन भेज दिया। तरुवर कोहली ने संयम का परिचय देते हुए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। उनका साथ पवन केबी ने भी दिया। पवन 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तरुवर ने काजी के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी की। तरुवर 64 रनों की पारी खेलकर विकेट गवां बैठे। काजी ने भी 48 रनों की पारी खेली।

तरुवर और काजी के आउट होने के बाद बाकी बल्लेबाजों का क्रीज पर टिकना मुश्किल हो गया। उनके अलावा परवेज 1, लालममा शून्य, एचएम राल्ते 4, सुमित शून्य, बरले किमा शून्य पर आउट हुए। पूरी टीम 161 रनों पर ढेर हुई और मणिपुर ने नौ विकेट से मैच जीता। 
 
विज्ञापन

दस विकेट से जीता असम

विजय हजारे ट्रॉफी में असम ने अरुणाचल प्रदेश को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। असम के गेंदबाजों ने अरुणाचल प्रदेश को 112 रनों पर ढेर किया और सलामी बल्लेबाज पल्लव कुमार व सरुपम ने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। 

तनुष क्रिकेट ग्राउंड में खेले मैच में अरुणाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज ओबि और डोरिया ने सधी शुरुआत दी। ओबि 29 व डोरिया 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद असम के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को दबाव में लेना शुरू कर दिया। घातक गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज जूझते नजर आए। शाश्वत कोहली ने 4, समर्थ सेठ 10, राहुल दलाल 27, उवैस 9, सोंग तचो 4, तेचि नेरी 8, अखिलेश साहनी 1, निया 2 व लोबसंाग पंदन (नाबाद) ने 1 रन बनाए। पूरी टीम 112 रन ही बना सकी। रियान पराग ने 4, प्रीतम दास ने 3, अबू नेचिन अहमद, मृणमय दत्ता, रोशन आलम ने एक-एक विकेट लिए।

113 रनों का पीछा करने उतरी असम टीम के बल्लेबाजों ने अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। पल्लव कुमार दास और सरुपम ताबड़तोड़ खेल दिखाते रहे। पल्लव ने 40 गेंदों में 76 व सरुपम ने 36 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। असम ने बिना विकेट खोए 116 रन बनाए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें