फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी : सोमवार को उत्तराखंड और नागालैंड के बीच होगी भिड़ंत

Sun, 23 Sep 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान जीएम सब करीम से राय - फोटो : amar ujala file photo
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला सोमवार को उत्तराखंड और नागालैंड के बीच खेला जाएगा। गुजरात के बडोदरा शहर के मोती बाग स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी। पिछले मैच में उत्तराखंड ने पुडुचेरी को 65 रनों से हराकर पहली जीत हासिल की थी। इससे पहले उत्तराखंड को दो मुकाबलों में से एक में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, नागालैंड ने तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें दो जीते हैं। 

विज्ञापन


बारिश के कारण नहीं हो सके ट्रायल 
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में रविवार को अंडर-16 ट्रायल स्टेट चैंपियनशिप के दोनों मुकाबले बारिश के चलते रद्द हो गए। पहला मुकाबला चमोली और उत्तरकाशी जबकि दूसरा मुकाबला सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में रुद्रप्रयाग और टिहरी के बीच होना था। लगातार बारिश होने से दोनों ही मुकाबलों में एक भी गेंद नहीं फेकी जा सकी। इस कारण सभी टीमों एक-एक अंक दिया गया।

प्रदर्शन के आधार पर किया जाए चयन 
गंगा मंच के प्रदेश संयोजक जितेंद्र सेमवाल ने विज्ञप्ति जारी कर मांग की कि उत्तराखंड अंडर-16 में खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड राज्य क्रिकेट संचालन समिति से मांग की है कि मुकाबले होने के बाद ही खिलाड़ियों का चयन किया जाए। कहा कि उत्तराखंड ट्रायल स्टेट चैंपियनशिप में बारिश के कारण सभी टीमों को अंक बाटें जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें