फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस 2018: दुनिया में सबसे बड़ी और एतिहासिक जीत की याद दिलाता है आज का दिन- जनरल वीके सिंह 

Sun, 16 Dec 2018 03:28 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह ने गांधी पार्क शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की
विज्ञापन

विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि विजय दिवस उस विजय की याद दिलाता है जो दुनिया में सबसे बड़ी और एतिहासिक जीत है।

विज्ञापन


विजय दिवस पर देहरादून में एक कार्यक्रम में पहुंचे सिंह ने कहा कि देश आंतरिक रूप से बिखराव के दौर से गुजर रहा है। आज भी दुश्मन देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

विजय दिवस अपनी ताकत को दोबारा पहचानने और एक होने का समय है। वहीं, सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखंड के वीरों की शौर्य गाथा सदियों तक भावी पीढ़ी को प्रेरणा देती रहे, इसके लिये राज्य सरकार एक आधुनिक और वृहद शौर्य स्थल के निर्माण पर विचार कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

वीर सैनिकों और वीर नारियों को किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि राजनीतिक, राजनयिक, सामरिक, कूटनीति और देश स्तर पर हम एक हुए हैं, जो जरूरी भी है। उन्होंने कहा कि सीमाओं की निगाहबानी के साथ ही सैनिक देश को भी जोड़े रखते हैं। सेना में कोई धर्म या जाति नहीं बल्कि समानता और एकता का भाव होता है, जो देश को जोड़े रखता है।

इस दौरान जनरल वीके सिंह ने गांधी पार्क शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत और विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने वीर सैनिकों और वीर नारियों को किया सम्मानित।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन आने वाली कई पीढि़यों को प्रेरणा देता रहेगा। अगर आज पूर्वी पाकिस्तान होता तो देश के सामने किस तरह की सामरिक चुनौतियां होतीं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उत्तराखंड के लोगों की रग-रग में देशभक्ति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें