फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बंगालियों का बाल भी बांका नहीं होने देगी कांग्रेस'

Mon, 05 May 2014 10:41 PM IST
अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक विजय बहुगुणा ने चुनाव प्रचार खत्म होने से ऐन पहले सोमवार को शक्तिफार्म में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को सपनों का सौदागर बताते हुए कहा कि बंगालियों को घुसपैठिया कहकर देश से निकालने की बात करने वाले सपनों के सौदागर को जनता जरूर जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बंगालियों का बाल भी बांका नहीं होने देगी। उन्होंने कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी केसी सिंह बाबा को अपना दोस्त बताते हुए जनता से उन्हें ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।
विज्ञापन
Trending Videos

हम काम करते हैं, भाषणबाजी नहीं

शक्तिफार्म के टैगोर नगर में हुई जनसभा में विधायक बहुगुणा ने कहा कि यहां की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए सितारगंज में ट्रामा सेंटर बनने जा रहा है।

अपने कार्यकाल में इतना विकास कर दूंगा कि यहां के लोगों को कुछ मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बहुगुणा ने कहा कि हम पहले काम करते हैं, न कि भाषणबाजी। हर वायदा पूरा होगा। विकास की गति कभी कुंद नहीं होगी।

बरसात से पहले सिरसा-शक्तिफार्म सड़क का काम शुरू हो जाएगा। खाद्यान्न योजना के तहत जून से दो और तीन रुपए किलो अनाज मिलेगा।
विज्ञापन

रक्षक नहीं, भक्षक हैं मोदी

कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष किरन मंडल ने कहा कि पूर्व सीएम बहुगुणा ने क्षेत्र में अनगिनत कार्य किए हैं। 84 सड़कें बनाई।

उन्होंने मोदी को रक्षक नहीं, भक्षक बताते हुए कहा कि बंगालियों का बिस्तर बांधने की बात करने वालों को यह पता होना चाहिए कि इस देश की आजादी में बंगालियों ने भी कुर्बानी दी है।

सभा को अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अनवार अहमद, कृष्णपद मंडल, नारायण सरकार, अनीमा हालदार, विजय बागला आदि ने भी संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें