फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस का छापा, तीन हजार की रिश्वत के आरोप में वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2024 01:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
कोटद्वार में विजिलेंस का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में आज विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम विजिलेंस भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार  रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास परभी विजिलेंस टीम पहुंची है।

रिश्तों का कत्ल: मकान नाम नहीं किया तो नशेड़ी बेटे के सिर पर हुआ खून सवार, मां को दे डाली खाैफनाक माैत
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज टीम माैके पर पहुंची।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें