फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: नेपाल भागने की आशंका से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, अमृतपाल समेत पांच आरोपियों के फोटो चस्पा

Wed, 22 Mar 2023 11:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)

सार

18 मार्च को पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सहयोगियों को गिरफ्तार कर उसकी तलाश के लिए अलर्ट जारी कर दिया था।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से फरार हुए कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह और उसके चार साथियों की ऊधमसिंह नगर में पनाह लेने और यहां के रास्ते नेपाल भागने की संभावना के चलते पुलिस सतर्क है। पुलिस ने जिले में सार्वजनिक जगहों के साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास पांचों आरोपियों के पोस्टर चस्पा किए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार पुलिस निगरानी कर इस मामले में अपलोड पोस्ट को लाइक या शेयर करने वालों को चिह्नित कर काउंसलिंग कर रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी तक आपत्तिजनक पोस्ट करने में एक युवक को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस किसान आंदोलन में सक्रिय रहे कुछ लोगों पर भी नजर रख रही है।

विज्ञापन


Amritpal Singh: हाई अलर्ट पर उत्तराखंड, नेपाल सीमा से सटे ऊधमसिंह नगर में पांच थानों में अतिरिक्त फोर्स तैनात

18 मार्च को पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सहयोगियों को गिरफ्तार कर उसकी तलाश के लिए अलर्ट जारी कर दिया था। इसके बाद जिले में भी अलर्ट जारी कर सोशल मीडिया पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी थी। सीमा और जिले के कई थानों में अलर्ट घोषित कर दिया था। पुलिस ने इस दौरान सोशल मीडिया पर अमृतपाल को लेकर की गई पोस्ट को लाइक और शेयर करने वाले जिले में करीब 100 से अधिक लोगों को चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग की थी।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस की ओर से अमृतपाल और साथियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद पुलिस अधिक चौकस हो गई। अमृतपाल के नेपाल भागने के अंदेशे से पुलिस नेपाल सीमा से लगे खटीमा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। जिले में रोडवेज, रेलवे सहित कई जगहों पर पांचों अभियुक्तों के पोस्टर पुलिस ने चस्पा कर लोगों से इनकी जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि सोशल मीडिया पर और सभी बॉर्डर पर पुलिस मुस्तैदी से निगरानी कर रही है। इसके अलावा भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

नेपाल सीमा पर चलाया अभियान
पुलिस ने मेलाघाट स्थित नेपाल सीमा पर पिकेट लगाकर वाहनों की तलाशी ली। इसके साथ ही पंजाब से फरार पांचों अपराधियों के पोस्टर चस्पा किए। सीओ वीर सिंह ने बताया कि सीमा से लगे नानकमत्ता, खटीमा और झनकईया थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीओ ने कहा कि जो व्यक्ति भी इन अपराधियों को शरण देगा या सहायता करेगा उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएंगी।

काशीपुर और बाजपुर में भी चौकसी
बाजपुर और काशीपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर अमृतपाल सिंह, पीपी सिंह, हरजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह के फोटो चस्पा किए। उन्होंने लोगों से किसी भी सूचना के लिए तत्काल पुलिस से संपर्क बनाने को कहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें