विजिलेंस ने लिब्बरहेड़ी गांव में छापेमारी करते हुए 33 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। इस दौरान ग्रामीणों ने टीम का विरोध करते हुए हंगामा भी किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया। ऊर्जा निगम के अधिकारी मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
मंगलवार को विजिलेंस के अधिशासी अभियंता विवेक राजपूत टीम के साथ लिब्बरहेड़ी गांव पहुंचकर बिजली चोरी की जांच की। इस दौरान एकाएक 33 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम की छापेमारी की खबर आग की तरह गांव में फैल गई। वहीं टीम के काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि ऊर्जा निगम कनेक्शन तो दे देता है, लेकिन मीटर बाद में लगाए जाते हैं। इसके बाद विजिलेंस चोरी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करती है। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद टीम वापस लौट गई। इस दौरान टीम में मौजूद क्षेत्रीय एसडीओ विनीत गुप्ता ने बताया कि 33 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इनके खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान हंगामा करने वालों में रवि चौधरी, रमेश चंद, रविंद्र, विनीत आदि मौजूद रहे।