फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला ने डाला रामदेव को परेशानी में

Mon, 12 May 2014 03:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की ओर से बाबा रामदेव की गिरफ्तारी पर आठ सप्ताह तक रोक लगाने पर भूख हड़ताल पर बैठी विद्या गौतम ने आठवें दिन भूख हड़ताल तोड़ दी।
विज्ञापन


लेकिन वह इस अवधि में गांव-गांव जाकर दलित समाज को जागरूक करेंगी। चेतावनी भी दी इसके बाद रामदेव गिरफ्तार नहीं हुई तो बड़े स्तर पर धरने प्रदर्शन किया जाएगा।

बाबा रामदेव को गिरफ्तार किया जाए

बाबा रामदेव की ओर से दलितों पर टिप्पणी करने के विरोध में हरिद्वार-दिल्ली हाईवे स्थित कबीर आश्रम में विद्या गौतम भूख हड़ताल पर बैठी हुई थी।

इनकी मांग थी कि बाबा रामदेव को गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान तुलसी देवी, पदम कुमार और भूपेंद्र कुमार भी भूख हड़ताल पर बैठे। रविवार को आश्रम में समाज के लोगों की बैठक हुई।

इसमें पूर्व सांसद हरपाल साथी, बसपा प्रदेश अध्यक्ष मेघराज जरावरे सहित दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी आदि प्रदेशों से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।

राजनीतिक दलों के नेताओं पर भी आरोप

काफी देर बाद सहमति बनी कि कोर्ट के निर्णय का सम्मान किया जाए। उसके बाद विद्या गौतम ने समाज के वरिष्ठ नेता मेघराज जरावरे के हाथ जूस पीया और भूख हड़ताल तोड़ी।

हरिद्वार से पहुंचे कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं पर विद्या गौतम ने राजनीति करने का आरोप लगाया। विद्या ने बताया सुप्रीम कोर्ट के आदेश का वह सम्मान करती हैं।

इस आठ सप्ताह की अवधि में वह गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को समाज के प्रति जागरूक करेंगी।

चेतावनी दी यदि समय पूरा होने के बाद भी बाबा रामदेव की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज के लोगों के साथ विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को बैठाया

भूख हड़ताल समाप्त कराने सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा और सीओ कनखल विमल कुमार आचार्य आश्रम पहुंचे।

उन्होंने विद्या गौतम से बातचीत की, लेकिन समाज के लोग जिलाधिकारी को धरने पर बुलाकर उन्हें ज्ञापन देने की मांग करने लगे।

इस दौरान भीड़ ने सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट को जिलाधिकारी के न आने तक बैठने को कहा। करीब आधे घंटे तक दोनों ने उन्हें समझाने को प्रयास किया, नहीं मानने पर वह धरने स्थल से चले गए। इस दौरान भारी पुलिस मौजूद रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें