फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: स्पा सेंटर का वीडियो वायरल, कप्तान ने दिए कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक स्पा सेंटर का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस फिर हरकत में आई है। पिछले दिनों बड़ी कार्रवाई के बाद कप्तान ने फिर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कप्तान के अनुसार, जिन स्पा सेंटरों में गलत काम हो रहे हैं और अनियमितताएं बरती जा रही हैं, उन्हें बंद कराया जाएगा। साथ ही वीडियो की जांच कराने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन


विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप पर शुक्रवार सुबह से ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक अधेड़ व्यक्ति किसी युवती से बात करता दिख रहा है। इसमें बहुत सी आपत्तिजनक बातें भी की जा रही हैं। वीडियो शहर के एक स्पा सेंटर का बताया जा रहा है। वीडियो शुक्रवार को जब पुलिस कप्तान तक पहुंचा तो उन्होंने जिला पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा, स्पा सेंटरों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन, सख्ती के बाद भी बहुत से सेंटर संचालक बाज नहीं आ रहे हैं।

कप्तान ने इसके लिए थाना और चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी भी तय की। कहा, अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों पर तत्काल अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। जो स्पा सेंटर चल रहे हैं, उनमें सीसीटीवी, विजिटर रजिस्टर आदि जांचा जाए। अनियमितता पाई गई तो स्पा सेंटर को तत्काल बंद कराकर इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाए। बता दें कि 10 दिन पहले भी पुलिस ने अभियान चलाकर 61 स्पा सेंटर बंद कराए थे जबकि 32 के चालान किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें