फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस को भेजी वीडियो, पकड़ा गया हरियाणा का सट्टेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टा लगवाने के वीडियो का संज्ञान लेकर शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र से हरियाणा के युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सट्टे की पर्ची और 1200 नकदी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक वीडियो आया। वीडियो भेजने वाले व्यक्ति ने बताया कि एक युवक औद्योगिक क्षेत्र के गेट नंबर दो के पास मुख्य मार्ग पर सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा है। थाना प्रभारी ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापामारी की। पुलिस को देख युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान हरियाणा के यमुनानगर निवासी अनीश के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सट्टे की खाई बाड़ी का काम करता है। कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों को एक रुपये से 70 रुपये बनाने के लिए सट्टा लगाने का लालच देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें