अपने परिजनों को पुलिस के साथ देखते ही युवक ने आश्रम की तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया है कि उक्त तीनों लोग एक दिन पहले ही गुजरात से हरिद्वार पहुंचे थे। यहां वे श्रवण नाथ नगर स्थित एक आश्रम में ठहरे थे। सोमवार को उनके परिजन भी उन्हें ढूंढते हुए हरिद्वार पहुंच गए थे। सीसीटीवी कैमरे में युवक के छलांग लगाने का पूरा वाक्या कैद हुआ है। पुलिस इस आधार पर मामले की जांच कर रही है।