इन इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाये रहने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है। बुलेटिन के अनुसार बारिश और ओलावृष्टि ज्यादातर रात के समय होने के आसार हैं, इससे दिन में लोगों को गर्मी और उमस से कम ही राहत मिल पाएगी। दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक की ही कमी संभावित है। हालांकि रात के तापमान में चार से छह डिग्री तक की कमी हो सकती है।
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इससे न्यूनतम तापमान में काफी कमी आएगी।
-बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम केंद्र।