फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो : दो लड़कियों संग युवक हुआ फरार, पुलिस व परिजनों को देखा तो तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

Tue, 30 Apr 2019 04:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात का एक युवक दो लड़कियों के साथ घर से भागकर हरिद्वार पहुंचा था। यहां वह एक आश्रम में ठहरे हुए थे। जहां उक्त युवक ने अपने परिजनों और पुलिस को देखा तो आश्रम की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

विज्ञापन


हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि उक्त युवक दो युवतियों के साथ गुजरात के द्वारिका से भागकर हरिद्वार आया था।

परिजनों को जब उनके हरिद्वार पहुंचने की भनक लगी तो वो भी हरिद्वार आ गए और तीनों की तलाश में जुट गए। जब उन्हें युवक-युवतियां नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस की मदद ली। पुलिस को अपनी जांच-पड़ताल में तीनों के एक आश्रम में ठहरे होने की जानकारी मिल गई। सोमवार रात पुलिस उनके परिजनों के साथ आश्रम पहुंच गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौके पर ही मौत हो गई

अपने परिजनों को पुलिस के साथ देखते ही युवक ने आश्रम की तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया है कि उक्त तीनों लोग एक दिन पहले ही गुजरात से हरिद्वार पहुंचे थे। यहां वे श्रवण नाथ नगर स्थित एक आश्रम में ठहरे थे। सोमवार को उनके परिजन भी उन्हें ढूंढते हुए हरिद्वार पहुंच गए थे। सीसीटीवी कैमरे में युवक के छलांग लगाने का पूरा वाक्या कैद हुआ है। पुलिस इस आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें