फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की जीत : त्रिवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और बिहार की जागरूक जनता-जनार्दन का हृदय से आभार जताया। कहा कि यह विजय नए बिहार के आत्मविश्वास की प्रतिध्वनि है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि बिहार परिवर्तन, प्रगति और सुशासन के मार्ग पर दृढ़ता से अग्रसर है। यह जनादेश केवल एक चुनावी परिणाम नहीं बल्कि गरीब कल्याण, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा-सशक्तिकरण और समृद्धि की उस यात्रा का समर्थन है, जिसमें बिहार नई उड़ान भरने को पूरी तरह तैयार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें