फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी मसूरी पहुंचे

Tue, 02 Sep 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी मंगलवार को 11 बजे मसूरी पहुंच गए। यहां पर वह लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम उपराष्ट्रपति देहरादून स्थित राजभवन जाएंगे। जिसके बाद बुधवार को वह एफआरआई और आईएमए में कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की प्रभारी अधिकारी एडीएम प्रशासन झरना कमठान ने बताया कि उपराष्ट्रपति के दून दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर दी गई है।

वीआईपी ड्यूटी ने भी लगाया जाम
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को दून आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन सोमवार को पूरे दिन दौरे की तैयारियों में जुटा रहा। इस कारण सड़कों से पुलिस गायब रही, जबकि सोमवार को ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में शहर जाम से जूझता रहा।

सोमवार को जौलीग्रांट से लेकर मसूरी और आईएमए में पुलिस की रिहर्सल चलती रही। जौलीग्रांट से उपराष्ट्रपति के काफिले को सड़क मार्ग से लाने के लिए रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन


वैसे उपराष्ट्रपति जौलीग्रांट से देहरादून तक हेलीकाप्टर से आएंगे, लेकिन मौसम खराब हुआ तो उनका काफिला सड़क से आएगा। इसके लिए जौलीग्रांट से लेकर मसूरी तक सड़क के किनारे पुलिस के जवानों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर तैनात किया गया था।

ऐसे में शहर के सर्वे चौक, ईसी रोड, घंटाघर, कारगी रोड और लाल पुल से लेकर मंडी तक जाम की स्थिति रही। स्कूल की छुट्टी की वजह से दिक्कत और बढ़ गई थी। चंद पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में प्रयास करते रहे, लेकिन बार-बार जाम लगता रहा।
विज्ञापन


आज भी हो सकती है परेशानी
पुलिस और प्रशासन के उपराष्ट्रपति के दौरे में मशगूल होने के कारण मंगलवार को भी शहर में जाम लग सकता है। मंगलवार को एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी में रहेंगे। इनमें यातायात पुलिस के जवान शामिल हैं। चौराहों पर यातायात संचालन की जिम्मेदारी होमगार्डों को सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें