फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे देहरादून, मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत

Sat, 17 Jan 2026 11:45 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हो गए।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का स्वागत करते सीएम धामी और राज्यपाल - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे में स्वागत किया। देहरादून एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने एक दिन पहले खूब पसीना बहाया।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति आज शनिवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की ओर से उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें...Heli Seva: केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे होगा कंपनियों का चयन, यूकाडा जल्द शुरू करेगा टेंडर प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर करीब एक बजे सड़क मार्ग से वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट पर रिहर्सल के दौरान एयरपोर्ट से देहरादून तक फ्लीट दौड़ाकर तैयारियों को पुख्ता किया गया। एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदूवंशी, एसपी देहात जया बलूनी, सीओ विवेक कुटियाल, कोतवाल प्रदीप राणा आदि मौजूद रहे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें