फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोरक्षा के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदून में हो रहे संरक्षित पशु कटान को लेकर विहिप ने बैठक कर जताया रोष
विज्ञापन

I

Iविश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की प्रखंड बैठक घंटाघर स्थित शिव हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई। इस दौरान दून में बढ़ते संरक्षित पशु कटान को लेकर रोष जताते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।I
Iशनिवार को विहिप की बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश सोमवंशी ने की। प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि जल्द ही हमारे महानगर के 22 प्रखंडों में अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएगी। गोरक्षा के लिए और मजबूत और अधिक प्रभावित कार्य के लिए विहिप आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

I
Iदून में अलग-अलग स्थानों पर लगातार संरक्षित पशु कटान हो रहा है। लेकिन जिला प्रशासन मौन रहकर इनपर कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
I
Iकहा कि जल्द ही इसपर रोक नहीं लगी तो बजरंग दल एक बड़े प्रदेश गो रक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। विहिप बजरंग दल दून के आम हिंदू समाज, मंदिर, मठों को एकजुट कर एक बड़े गोवंश संरक्षण के लिए आंदोलन के लिए रणनीति तैयार करेगा।I
विज्ञापन

Iइस मौके पर अध्यक्ष राजेश सोमवंशी, कपिल गोगिया, मोहित जायसवाल, विहिप के सहमंत्री विशाल चौधरी, आशीष बलूनी, अजय निषाद, जलज मल्होत्रा, सुमन पुरी, संयोजक सचिन गुजराती आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें