I
I बर्फबारी नहीं होने से सैलानी मायूसI
Iशहर में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान में भारी गिरावट आई है। शनिवार को बुरांशखंडा और धनोल्टी में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे सैलानियों को दोहरी मार झेलनी पड़ी। एक तरफ उन्हें सुवाखोली में तीन घंटे जाम में जूझना पड़ा तो दूसरी तरफ बर्फबारी नहीं होने से निराशा हाथ लगी।
I
Iशुक्रवार दोपहर बाद से रुक-रुककर बारिश शुरू हुई, जो शनिवार रात तक जारी रही। ठंड बढ़ने से लोगों को उम्मीद थी कि बर्फबारी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काणाताल में हल्की बर्फ पड़ी, लेकिन जमीन पर नहीं टिक पाई। बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे सैलानी मायूस हैं।I
Iसुवाखोली निवासी सुरेश कोहली और अरविंद राणा ने बताया कि बुरांशखंडा और धनोल्टी में बर्फ की आशंका के चलते बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे, लेकिन सुवाखोली के पास पांच किमी लंबा जाम लग गया। इससे सैलानी और स्थानीय लोग करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। सुवाखोली क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठप होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। मसूरी में अधिकतम तापमान पांच डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री दर्ज किया गया। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि सुवाखोली में जाम से यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से जाम खोलवा दिया गया।I