फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप और बजरंग दल ने किया हाईवे जाम, डेढ़ घंटे तक हलकान रहे तीर्थयात्री

Fri, 30 Jun 2017 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ मार्ग स्थित लालपुल के पास प्राचीन मंदिर तोड़ने के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए। उन्होंने लालपुल पर कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में आए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यहां डीएफओ लैंसडौन के विरोध में नारेबाजी करते हुए मंदिर को पूर्व की तरह बनाने और उनके निलंबन की मांग की। 

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संदीप डबराल, नगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, नीलकंठ ध्यानी, सोमदत्त नैथानी, दुर्गेश ममगाईं, मनमोहन जुयाल, देवेंद्र सूरी
विज्ञापन


बजरंग दल के जिला संयोजक लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सोहन नेगी, शांतनु थपलियाल और एबीवीपी के गढ़वाल संयोजक सौरव नौडियाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता सिद्धबली मंदिर से आगे लालपुल पर एकत्रित होने लगे।
विज्ञापन

तोड़े गए मंदिर को पुन: बनवाने की मांग

हिंदू संगठन लैंसडौन के डीएफओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। वे तोड़े गए मंदिर को पुन: बनवाने की मांग करने लगे। करीब 11 बजे प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और प्रशासन के तमाम प्रयासों से डेढ़ घंटा बाद करीब साढ़े बजे जाम खुल सका, जिससे जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

जाम खुलने के बाद एसडीएम राकेश तिवारी, एएसपी हरीश वर्मा व सीओ जेआर जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों संग पनियाली गेस्ट हाउस में प्रदर्शनकारियों से वार्ता की, लेकिन डीएफओ के देहरादून चले जाने से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका।

एसडीएम ने बताया कि शनिवार को पांच बजे डीएफओ लैंसडौन मयंक शेखर झा के साथ पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में त्रिस्तरीय वार्ता कर मंदिर विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें