फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: विहिप का एक करोड़ हिंदुओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य, गांधीग्राम से हित चिंतक अभियान की शुरुआत

Mon, 07 Nov 2022 08:42 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अभियान के तहत अभी तक एक लाख गांवों में 34 लाख हित चिंतक हैं। 15 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति हित चिंतक बन सकता है। जिन्हें हित चिंतक बनाया जाता है, उन्हें 20 रुपये का कूपन दिया जाता है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रविवार से देशभर में हित चिंतक अभियान शुरू किया है। इसके तहत एक करोड़ हिंदुओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। देहरादून में गांधीग्राम के संगम विहार से अभियान की शुरुआत की गई। बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत बीस नवंबर तक करीब डेढ़ लाख गांवों में सदस्य बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


रविवार को बजरंग दल के महानगर मंत्री विशाल चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर राम नाम का जाप करते हुए अभियान की विशेषताएं बताईं। साथ ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का सक्रिय कार्यकर्ता बनने का निवेदन किया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में खनन की 'वन स्टेट वन रॉयल्टी' नीति होगी लागू, सस्ती होगी निर्माण सामग्री

बताया कि अभी तक एक लाख गांवों में 34 लाख हित चिंतक हैं। 15 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति हित चिंतक बन सकता है। जिन्हें हित चिंतक बनाया जाता है, उन्हें 20 रुपये का कूपन दिया जाता है। ऐसे लोगों को भी सदस्य बनाने का लक्ष्य है, जो कहीं न कहीं घर वापसी के लिए लालायित हैं और जबरन धर्मांतरण, मतातंरण कर अपने मूल धर्म से हटाए गए थे। अभियान में सोनू गुप्ता, अभिषेक सोनकर, जतिन, नमन, प्रमोद, विशाल कोरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें