फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में चोरी करते पकड़ा गया युवक, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक गेस्ट हाउस में चोरी करते हुए पकड़ा गया। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने गेस्ट हाउस में लगे नलों को चुराकर बोरे में भर लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना गोविंदगढ़ क्षेत्र की है। क्षेत्रीय निवासी पूजा गोयल ने बताया कि उनका गैस्ट हाउस हमीगबर्ड स्कूल के सामने गली में है। जो पिछले एक साल से बंद पड़ा है। बताया कि वह सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक देखरेख करती हैं। शनिवार को दो बजे गेस्ट हाउस के सामने से सुनीता देवी, तजेंदर सिंह ने फोन किया। बताया कि गेस्ट हाउस में कोई चोर घुसा है। पूजा का कहना है कि खबर मिलते ही वह भी गेस्ट में पहुंची। वहां जाकर पता चला कि गेस्ट हाउस का दरवाजा खुला था। अंदर एक युवक ने बोरा भरा हुआ था। बोरे को खोलकर देखा तो उसमें बाथरूम के नल आदि रखे हुए थे। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कार्तिक शर्मा उर्फ मनु निवासी गोविंदगढ़ आजाद कॉलोनी बताया। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें