लगातार दो दिन से हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटों को दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के आठ जिलों में बहुत भारी बारिश होगी।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, पौड़ी और देहरादून में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग निदेशक के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में बारिश कम हो सकती है।