फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, झील में बहा सीवर का पानी

Fri, 02 Jun 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल 
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोवर नगरी में दोपहर बाद करीब साढ़े तीन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। माल रोड में सीवर लाइन उफान पर आने से गंदगी झील में बही। वहीं, लोअर माल रोड में जलभराव के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


भीमताल और आसपास के इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई। इधर, रानीबाग और काठगोदाम में हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।  नैनीताल में सुबह से ही बादल छाए हुए थे।

दोपहर बाद तीन बजे एकाएक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो करीब साढ़े तीन घंटे तक जारी रही। तेज बारिश के चलते पर्यटक होटलों, दुकानों, रेस्तराओं और पिकनिक स्पॉटों पर ही फंस गए। इधर, माल रोड पर पर सीवर लाइन ओवरफ्लो हो गई और सीवर बारिश के पानी के साथ झील में समाता रहा।
विज्ञापन


स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, बारिश के चलते लोअर माल रोड पर जलभराव हो गया, जिसके चलते काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। लगातार हुई बारिश के कारण नैनी झील के जलस्तर में वृद्धि हुई है, लेकिन जलस्तर में कितनी वृद्धि हुई इसका पता इसलिए नहीं चल सका क्योंकि अभी झील का पानी जलस्तर मापने वाले गेज तक नहीं पहुंचा है।

कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से शहर में ठंड भी काफी बढ़ गई है। इसी तरह भीमताल और आसपास के इलाकों में भी दोपहर बाद तेज बारिश से ठंड बढ़ गई है। उधर, हल्द्वानी में दिन में कभी धूप निकलती रही तो कभी बादल छाए रहे। रानीबाग और काठगोदाम क्षेत्र में शाम के समय झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी और एसडीओ गौला बीडी सती ने बताया कि गौला का जलस्तर 163 क्यूसेक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें