फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों वकीलों को मिली राहत, वेरिफिकेशन फॉर्म जमा करने की डेट बढ़ी

Fri, 01 Jul 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म जमा करने का समय बढ़ााया है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन और बार काउंसिलों से जुड़े देश के उन लाखों वकीलों के लिए राहत की खबर है जो अब तक सत्यापन फार्म जमा नहीं करा पाए थे। विभिन्न बार एसोसिएशनों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए तीन महीने का समय और दिया है।
विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से इन दिनों देश भर में वकीलों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके तहत दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल आदि की बार काउंसिल एवं एसोसिएशनें अपने स्तर से वकीलों का सत्यापन करा रही हैं। ताकि प्रैक्टिस न करने वाले एवं फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर वकालत कर रहे वकीलों को एसोसिएशन एवं काउंसिलों से बाहर किया जा सके, लेकिन विभिन्न प्रदेशों में लाखों वकील इसके लिए अंतिम तिथि नजदीक आने के बावजूद फार्म जमा नहीं करा पाए थे।

उत्तराखंड में पांच हजार वकील नहीं जमा कर पाए थे फॉर्म
बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की विशेष कमेटी के सदस्य हरी सिंह नेगी व चंद्रशेखर तिवारी के मुताबिक उत्तराखंड में ही पांच हजार से अधिक वकीलों के अंतिम तिथि बीतने के बावजूद वेरिफिकेशन फार्म जमा नहीं हो पाए थे। सुप्रीम कोर्ट से तिथि बढ़ाने से छूट गए वकीलों को एक और मौका मिला है। वहीं बार काउंसिल भी समय मिलने से ठीक से सत्यापन कर सकेगी। जबकि फर्जीवाडे़ से संबंधित मामलों में कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका है कहना
बार काउंसिलों की ओर से वेरिफिकेशन के लिए छह महीने का और मांगा गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल तीन महीने का समय दिया है।
-मनन मिश्रा, चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ इंडिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें