फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच रात दस बजे से सुबह पांच तक नहीं चलेंगे वाहन, आपातकालीन सेवाओं रहेंगी जारी

Sat, 26 Oct 2024 10:49 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)।

सार

हाईवे पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं ने चिंता बढ़ाई हुई है। इसे देखते हुए  एक नवंबर से रात 10 से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है।
विज्ञापन
ऋषिकेश हाईवे (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब एक नवंबर से देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav : निकायों के OBC आरक्षण की नियमावली तैयार, अनुमोदन के लिए सीएम के पास भेजा

केवल आपातकालीन सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। एसओ महिपाल सिंह रावत ने बताया, देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर रात में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको रोकने के लिए एसपी टिहरी के निर्देश पर एक नवंबर से रात 10 से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। बताया, आपातकालीन सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें