फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लगे 20 वाहन सीज

Wed, 20 Nov 2013 09:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पटेलनगर और रायपुर थाना क्षेत्रों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग में 20 वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस ने एमवी एक्ट और खनन अधिनियम में चालान कर एसएसपी के माध्यम से प्रशासन को अवैध खनन की रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


रात को होता है खनन
पुलिस अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि शाम होते ही क्षेत्र में रेता बजरी ले जाने वाले ट्रकों की आवाजाही होती है। इससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके तहत पुलिस ने पटेलनगर और रायपुर थाना क्षेत्र में देर रात अभियान चलाया। रायपुर पुलिस ने बालावाला, चूना भट्टा, अधोईवाला और रायपुर बाजार में अवैध खनन में लगे 9 डंपर सीज कर दिए।

इसके अलावा पटेलनगर के नया गांव पेलियो, शिमला बाइपास और आईएसबीटी से 9 डंपर और 2 टैक्ट्रर ट्रॉलियों को सीज किया गया। इनमें से कई के पास रवन्ने नहीं थे और कुछ क्षमता से अधिक रेता-बजरी ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें