फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनप्रयाग पर रुक जाएगा यात्री वाहनों का सफर

Mon, 10 Mar 2014 12:33 AM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार केदारनाथ यात्रा पर आने वाले वाहनों को सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक प्रशासन की तरफ से शटल सेवा (अनुबंधित टैक्सी) चलाई जाएगी। केदारनाथ हाईवे के क्षतिग्रस्त होने और पार्किंग स्थल नहीं होने की वजह से प्रशासन ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन


गौरीकुंड तक जाते थे वाहन
मालूम हो कि पहले गौरीकुंड बस अड्डा, कार पार्किंग, बस पार्किंग, सोनप्रयाग पार्किंग और सीतापुर पार्किंग में सैकड़ों वाहन पार्क होते थे।

पढ़ें, प्रेमिका को होटल में ले जाकर बना हैवान

इसके अलावा वाहनों का दबाव बढ़ने पर गौरीकुंड से सीतापुर तक सड़क किनारे भी वाहन खड़े किए जाते थे। पिछले वर्ष जल प्रलय के दौरान हाईवे क्षतिग्र्रस्त होने के साथ पार्किंग स्थल बह गए।

नहीं खुला अभी हाईवे
बीआरओ अभी तक गौरीकुंड बाजार तक हाईवे को खोल नहीं पाया है। जहां सड़क खुली भी है, वह बडे़ वाहनों के जाने लायक नहीं है। ऐसे में यात्रा के दौरान सभी वाहनों के जाने से जाम की समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें, देखिए कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची

बाहरी क्षेत्रों के चालकों के लिए यहां वाहन चला पाना भी मुश्किल हो जाएगा। यदि कोई वाहन सोनप्रयाग से आगे ले आए, तो फिर इसकी पार्किंग की दिक्कत हो जाएगी।
विज्ञापन


इसको देखते हुए प्रशासन निजी और यात्रा वाहनों को सोनप्रयाग में रोकने का योजना बना रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें