फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के बाहर खेल रहे दो साल के बच्चे को वाहन ने कुचला, टायर में फंसकर हुई मौत

Tue, 26 Nov 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मृतक रेयांश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोमवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। थल बाजार में वाहन से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तेज सिंह बसेड़ा का पुत्र रेयांश(02) रेस्टोरेंट के बाहर खेल रहा था। अचानक वह खेलते वक्त सड़क पर आ गया। तभी वह दूसरी तरफ से आ रहे वाहन की चपेट में आ गया। 

वाहन चालक ने तेजी से ब्रेक लगाए लेकिन तब तक बच्चा टायर के बीच फंस गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्चे की मौत से माता-पिता गहरे सदमे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गत वर्ष भी इसी क्षेत्र में स्कूल की बस की चपेट में आकर नर्सरी के छात्र की मौत हो गई थी। वहीं, हल्द्वानी में भी स्कूल बस से उतर कर सड़क पार कर रहे छह साल के मासूम को टेंपो ने कुचल दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें