फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: बोल्डर की चपेट में आया टमाटर लेकर मंडी जा रहा वाहन, दो की मौत, चार घायल

Tue, 11 Jul 2023 01:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

एक वाहन टमाटर लेकर ग्राम कोटा दमोह से विकासनगर मंडी की तरफ जा रहा था। इस दौरान तुनिया के पास अचानक भूस्खलन हो गया और बोल्डर वाहन पर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर जान चली गई।
विज्ञापन
विकासनगर में वाहन पर गिरा बोल्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को कालसी क्षेत्र के कोटा-डिमोऊ में तुनिया के पास सड़क पर भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कुदरत का कहर: रौद्र रूप दिखा रहीं नदियां, भूस्खलन ने लील ली सात जिंदगियां, रास्ते बंद, तस्वीरें

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे एक वाहन टमाटर लेकर ग्राम कोटा दमोह से विकासनगर मंडी की तरफ जा रहा था। इस दौरान तुनिया के पास अचानक भूस्खलन हो गया और बोल्डर वाहन पर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर जान चली गई। वहीं, चार घायलों को विकासनगर के उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें