खानपु में15 हजार बीघा भूमि जलमग्न
गंगा नदी में आया बाढ़ का पानी खानपुर क्षेत्र की 15 हजार बीघा कृषि भूमि में फैल गया है। वहीं, कई गांवों में आबादी तक भी बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। तहसील प्रशासन लगातार नदियों के जलस्तर पर निगाह रख रहा है। रविवार तड़के से हो रही बारिश के चलते गंगा, सोलानी और बाणगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।