फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी भी हो महंगाई इस शहर में मिलेगी सस्ती सब्जी

Thu, 03 Jul 2014 04:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में महंगाई से दो-दो हाथ की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने प्रशासन, खाद्य, आपूर्ति और मंडी अधिकारियों की बैठक कर टीमें बनाकर छापामारी के निर्देश दिए।

शुक्रवार से मंडी में आलू और प्याज के रिटेल काउंटर लगने लगेंगे। इन पर आम जनता को सस्ता आलू-प्याज मुहैया कराया जाएगा।

काउंटर लगाए जाने के संबंध में आढ़तियों संग बैठक

कृषि उत्पादन मंडी सचिव विजय थपलियाल के अनुसार गुरुवार को काउंटर लगाए जाने के संबंध में आढ़तियों के साथ बैठक की जाएगी।

इसके बाद कीमतों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही मंडी से निकलकर महंगी सब्जी बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

इसके लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित की गई है। तय कीमत से अधिक वसूलने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मंडी में बुधवार को आलू, प्याज की स्थिति

प्याज की आवक
नई आवक- 700 क्विंटल
पुराना स्टाक- 400 क्विंटल
कुल- 1100 क्विंटल
(थोक दाम प्रति क्विंटल-1200 रुपए से लेकर 2000 रुपए)

आलू की आवक
नई आवक- 700 क्विंटल
पुराना स्टाक- 800 क्विंटल
कुल- 1600 क्विंटल
(थोक दाम प्रति क्विंटल-1000 रुपए से लेकर 1600 रुपए)
विज्ञापन

आलू यूपी- पंजाब से, प्याज एमपी-राजस्थान से

मंडी में इस वक्त जो आलू बिक रहा है, उनमें ज्यादातर यूपी के संभल समेत पंजाब और टिहरी जिले के थत्यूड़ ब्लाक का शामिल है।

थत्यूड़ के आलू की मात्रा हालांकि सीमित है। इसी तरह प्याज की आवक राजस्थान के अलवर और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से हो रही है।

नासिक से प्याज की आवक कम
नासिक में प्याज की फसल खराब होने का असर इसकी आवक पर दिख रहा है। महंगा होने की वजह से आवक स्थानीय स्तर पर बेहद कम है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान के प्याज की अपेक्षा इसकी कीमत में तकरीबन 10-15 रुपए का फर्क होने की वजह से लोगों की इसे खरीदने में अधिक रुचि नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें