फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, राजधानी में फिर मिलेगी सस्ती सब्जी

Sat, 30 Nov 2013 01:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में एक बार फिर सस्ती सब्जी काउंटर लगाए जाएंगे। आम आदमी की मुसीबत दूर करने के लिए मंडी समिति की तरफ से आने वाले मंगलवार से यह काउंटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पढ़ें, पंचायत चुनाव पर घिरी सरकार, सामने 2 चुनौती

इसके अलावा शनिवार से थोक और फुटकर रेट का डिस्प्ले भी शुरू हो जाएगा। डिस्प्ले बोर्ड मंडी के एंट्री गेट पर रहेगा।

उधर, मंडी में शुक्रवार को सभी सब्जियों की अच्छी आवक रही, जिससे आलू, प्याज, टमाटर समेत तमाम सब्जियों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

पढ़ें, भाभी को अकेला देख कमरे में घुसा, कर डाली घिनौनी हरकत

आलू के थोक भाव पांच से 11 रुपए प्रति किलो, प्याज 10 से 24 रुपए प्रति किलो, जबकि टमाटर की थोक कीमत 20-32 रुपए प्रति किलो रही।

फ्लाइंग स्क्वायड के जरिए चेकिंग
मंडी से निकलकर फुटकर वाले किस भाव पर सब्जी बेच रहे हैं, इस पर निगाह रखने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड के जरिए चेकिंग की जाएगी। इसमें फुटकर एसोसिएशन वालों को भी रखा जाएगा।
- विजय थपलियाल, सचिव, कृषि उत्पादन मंडी परिषद

‘वसूली’ हो तो यहां फोन करें
मंडी में सब्जियों की थोक कीमतों में गिरावट के बावजूद इसकी फुटकर कीमतों में कमी नहीं देखी जा रही। फुटकर वाले मनमानी पर उतारू हैं, जिससे ग्राहक को सस्ती सब्जी मुहैया नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप भी इस तरह की किसी वसूली के शिकार हो रहे हैं तो मंडी निरीक्षकों के इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-
पंकज राज शाह - 9997700753
अजय डबराल - 9412382790

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें