फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: VPDO भर्ती धांधली मामले में एसटीएफ ने UKSSSC के पूर्व अध्यक्ष समेत छह के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Tue, 03 Jan 2023 03:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पहले हो चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। वहीं, एसटीएफ का कहना है हाकम सिंह, केंद्रपाल और चंदन मनराल के खिलाफ जल्द चार्जशीट दााखिल की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में वीडीओ-वीपीडीओ भर्ती 2016 में धांधली को लेकर एसटीएफ ने छह और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। मंगलवार को एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी के पूर्व अध्यक्ष आरबीएस रावत, सचिव मनोहर कन्याल, एग्जाम कंट्रोलर आरएस पोखरिया सहित आरएमएस कंपनी के डायरेक्टर राजेश चौहान, संजीव चौहान और विपिन बिहारी के खिलाफ कोर्ट में करीब साढ़े चार हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की।

विज्ञापन


उत्तराखंड एक्सक्लूसिव: UKSSSC फिर शुरू करेगा नई भर्तियां, सख्त किए प्रावधान, एसओपी जारी

मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पहले हो चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। वहीं, एसटीएफ का कहना है हाकम सिंह, केंद्रपाल और चंदन मनराल के खिलाफ जल्द चार्जशीट दााखिल की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह भर्ती परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित हुई थी। इस मामले में विजिलेंस ने 2020 में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, 2022 में यह मामला एसटीएफ को ट्रांसफर कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें