फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी गढ़वाल: VCSG उत्तराखंड विवि का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, कुलपति व कुलसचिव ने किया जारी

Wed, 24 Jul 2024 01:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

 वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी भरसार के कुलपति प्रो. परविंदर कौशल व कुलसचिव डॉ. एसपी सती ने प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी किया।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी करते कुलपति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी भरसार प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी किया। छात्र-छात्राएं स्नात्तक, परास्नात्तक व पीएचडी में प्रवेश के लिए आगामी 31 जुलाई से  ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


बुधवार को कुलपति प्रो. परविंदर कौशल व कुलसचिव डा. एसपी सती ने प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी किया। कहा कि औद्योनिकी एवं वानिकी शिक्षा में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए विवि प्रशासन लगातार ठोस प्रयास कर रहा है।

प्रवेश परीक्षा में स्नातक में कृष्णा चौहान प्रथम, हर्षिता उनियाल द्वितीय एवं अम्बिका तृतीय स्थान पर रही। वहीं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा में मीताक्षी त्रिपाठी पहले, हरप्रीत दूसरे और दीक्षा नेगी ने तीसरे स्थान पर रही।जबकि पीएचडी में शिवम सेमवाल ने पहला स्थान हासिल किया। रितिका मौर्य ने दूसरा और अमन पौखरियाल तीसरा स्थान पाया।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन: गंगोत्री हाईवे बंद, बरसाती नाले उफान पर, घरों में घुसा पानी, मौसम विभाग का अलर्ट

प्रवेश परीक्षा समन्वय प्रो. वीपी खंडूड़ी ने बताया समस्त उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आगामी 31 जुलाई से प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जल्द ही प्रवेश के लिए काउंसिलिंग सहित अन्य गतिविधियों तेजी से की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें