फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वात्सल्य योजना : बच्चों के खातों में भेजे तीन करोड़ पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी के माध्यम से जारी की धनराशि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में कोविड के दौरान अपनों को खो चुके बच्चों के खाते में सरकार की ओर से वात्सल्य योजना के तहत तीन करोड़ पांच लाख रुपये भेजे गए। कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने धनराशि जारी की।
विज्ञापन

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह 3000 की सहायता राशि देती है। इस योजना के तहत नवंबर 25 तक की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है। मंत्री ने बताया कि दिसंबर महीने के लिए 5114 लाभार्थियों को कुल एक करोड़ 53 लाख 42 हजार रुपये जारी किए गए हैं। जबकि जनवरी महीने के लिए कुल 5078 लाभार्थियों के लिए एक करोड़ 52 लाख 34 हजार रुपये जारी किए गए। विभागीय मंत्री के मुताबिक इस योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने, बालिका लाभार्थियों के विवाह होने या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं। इस मौके पर सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें