पंत पीताभ हल्दी से बढ़ रही किसानों की कमाई
वसंतोत्सव में पंतनगर विवि ने पंत पीताभ हल्दी भी डिस्प्ले की। इसमें करकुमिन पांच से ऊपर होता है। जिससे इसका उत्पादन काफी अधिक हो रहा है। किसानों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो रही है।
जेजीएस का शहद भी बटोर रहा सुर्खियां
वसंतोत्सव में जेजीएस का शहद भी सुर्खियां बटोर रहा है। कंपनी के मालिक अजय सैनी के बेटे उज्जवल सैनी ने बताया कि 1990 में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी। आज उनके पास पहाड़ी शहद, एकेसिया शहद, सरसों के फूलों का शहद, लीची का शहद, जामुन शहद, यूकेलिप्टिस शहद, रोजवुड शहद, तुलसी शहद, स्वीट नीम शहद, सनफ्लावर शहद, अजवायन का शहद, सौंफ के फूलों का शहद, बहुपुष्प शहद समेत तमाम वैरायटी हैं। उन्होंने बताया कि शहद किसानों की आय का दूसरा साधन बन सकता है।