फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vasantotsav: पीली, लाल रंग की गोभी खाओ, फिट हो जाओ...पंतनगर विवि वसंतोत्सव में लेकर पहुंचा नई प्रजातियां

Sun, 09 Mar 2025 09:32 PM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सब्जी अनुसंधान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. ललित भट्ट ने बताया कि लाल और पीली फूलगोभी की विशेष प्रजाति तैयार की गई है। माना जा रहा है कि इससे मोटापा कम होगा।
विज्ञापन
पीली और लाल गोभी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफेद रंग की फूलगोभी तो हमारे भोजन में आम है लेकिन पंतनगर विवि की पीली और लाल रंग की गोभी कुछ अलग है। यह न केवल स्वास्थ्यवर्धक होगी बल्कि किसानों के लिए भी ज्यादा कमाऊ है। वसंतोत्सव में पंतनगर विवि ने इसका स्टॉल लगाया है।

विज्ञापन


सब्जी अनुसंधान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. ललित भट्ट ने बताया कि लाल और पीली फूलगोभी की विशेष प्रजाति तैयार की गई है। माना जा रहा है कि इससे मोटापा कम होगा। साथ ही दिल की बीमारियों से लड़ने में सहायक होगी। इस गोभी में एंटी कैंसर रोधी क्षमता भी अधिक होगी। 15 सितंबर के आसपास रंगीन गोभी लगाई जा सकती है। 70 दिनों में रंगीन गोभी की फसल तैयार हो जाती है। एक गोभी 800 ग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक की हो सकती है। विवि की टीम यहां चेरी टमाटर की कई प्रजातियां भी लेकर आई है।

आलू : हर जरूरत और उत्पादन के हिसाब से प्रजातियां
पंतनगर विवि के डॉ. ललित भट्ट ने बताया कि आलू की अलग-अलग प्रजातियां आई हैं। कुफरी जामुनिया प्रजाति विटामिन सी से भरपूर है। कुफरी उदय प्रजाति का उत्पादन अत्यधिक है। कुफरी चिपसोना प्रजाति चिप्स बनाने में इस्तेमाल होती है। कुफरी फ्राइसोना प्रजाति फ्रेंचफाइज के लिए और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए कुफरी हिमालिनी प्रजाति तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि विवि के स्तर से किसानों को हिमालिनी प्रजाति उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि कुफरी गंगा और कुफरी संगम प्रजाति का उत्पादन भी अत्यधिक है।

Vasantotsav 2025: स्वाद की चुस्कियों के विकल्प...टिहरी के हिम्मत सिंह 105 तरह की चाय लेकर पहुंचे राजभवन

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पंत पीताभ हल्दी से बढ़ रही किसानों की कमाई
वसंतोत्सव में पंतनगर विवि ने पंत पीताभ हल्दी भी डिस्प्ले की। इसमें करकुमिन पांच से ऊपर होता है। जिससे इसका उत्पादन काफी अधिक हो रहा है। किसानों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो रही है।

जेजीएस का शहद भी बटोर रहा सुर्खियां
वसंतोत्सव में जेजीएस का शहद भी सुर्खियां बटोर रहा है। कंपनी के मालिक अजय सैनी के बेटे उज्जवल सैनी ने बताया कि 1990 में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी। आज उनके पास पहाड़ी शहद, एकेसिया शहद, सरसों के फूलों का शहद, लीची का शहद, जामुन शहद, यूकेलिप्टिस शहद, रोजवुड शहद, तुलसी शहद, स्वीट नीम शहद, सनफ्लावर शहद, अजवायन का शहद, सौंफ के फूलों का शहद, बहुपुष्प शहद समेत तमाम वैरायटी हैं। उन्होंने बताया कि शहद किसानों की आय का दूसरा साधन बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें