फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी में विभिन्न विभागों, संस्थाओं ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर शहरभर अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया। विभिन्न विभागों, संस्थाओं ने पौधे रोपकर इनके संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन




भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में स्वच्छता अभियान वेस्ट वॉरियर्स सोसाइटी के सहयोग से चलाया गया। अकादमी के कम्बैट विंग में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, निदेशक जीसी उपाध्याय, निशिथ चंद्र, जीजू एस सहित आईटीबीपी के जवानों ने पौधे रोपे। वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर के नेतृत्व में गड्डीखाना में पौधरोपण किया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने स्वच्छता अभियान चलाया और पौधे रोपे। इस दौरान जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, ओपी उनियाल, हेमराज शर्मा मौजूद रहे। लंढौर छावनी परिषद के सहयोग से योनि संस्था ब्लीड विद प्राइड की सीईओ रीतिका पंवार के सहयोग से पौधे रोपे गए। शुभारंभ पद्मभूषण अभिनेता विक्टर बैनर्जी ने किया।
विज्ञापन


आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से संचालित भगवान शंकर आश्रम ने मेरा पौधा, मेरा जीवन, मेरे संग अभियान शुरू किया। मुख्य अधिष्ठाता जगद्गुरु प्रो. पुष्पेंद्र कुमार आर्यम महाराज ने कहा कि बढ़ती गर्मी और ग्लोबल वार्मिंग में केवल पौधरोपण ही हमारे और पृथ्वी के स्वास्थ्य को संतुलित रख सकता है। इस दौरान मां यामिनी श्री, राकेश रघुवंशी, संध्या रघुवंशी, सुनील आर्य, ज्योति, श्वेता जयसवाल मौजूद रहे। वहीं, जल संस्थान मसूरी, भाजपा मसूरी मंडल सहित कई होटलियर ने पौधे रोपे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें