दून से वाराणसी के लिए संचालित देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन आखिरकार दो माह बहाल कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि ट्रेन का संचालन सात अप्रैल से किया जाएगा। जनता एक्सप्रेस सात अप्रैल को वाराणसी से देहरादून आएगी।
आठ अप्रैल को इसे देहरादून से वाराणसी के लिए रवाना किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन दो माह पूर्व रेलवे ने बंद कर दिया था। ट्रेन का संचालन ठप होने से उन यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिन्हें मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी जाना होता था।