फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की वंशिका ने जीता टॉयकैथॉन का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित टॉयकैथॉन का खिताब उत्तराखंड की वंशिका विशाल के नाम रहा। प्रतियोगिता में देशभर से 132969 प्रतिभागियों ने विभिन्न खिलौनों व खेल के लिए अपने सुझाव दिए। क्लेमेंटटाउन निवासी कक्षा 10 की छात्रा वंशिका ने यह खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

टॉयकैथॉन का आयोजन शिक्षा मंत्रालय, महिला बाल विकास मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, डीपीआईआईटी, कपड़ा मंत्रालय, सूचना-प्रसारण मंत्रालय और एआईसीटीई की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। वंशिका के पिता विशाल जेसी ने बताया कि वंशिका की ओर से सारे स्कूल के बच्चों को खेलते-खेलते गणित के जटिल विषय को सीखने और मदद करने के लिए सुझाव दिया गया था। जिसके आधार पर वंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया है। तीन श्रेणियों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें स्कूल श्रेणी में पहला स्थान हासिल करने वाली वंशिका उत्तराखंड की इकलौती छात्रा हैं। विशाल ने कहा कि वंशिका ने परिवार का नाम रोशन करने के साथ देश में उत्तराखंड का भी मान बढ़ाया है। जिससे परिवार को एक अलग पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें