फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल पेंटिंग से दिया नशा मुक्ति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता एवं विकासखंड कार्यालय रायपुर में वॉल पेंटिंग से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से युवाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी उपाध्याय एवं खंड विकास अधिकारी धीरज सिंह रावत के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता एवं विकासखंड कार्यालय रायपुर में नशे के विरुद्ध वाल पेंटिंग की गई। मीनाक्षी उपाध्याय ने बताया की कोरोना के कारण ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा रहे हैं। स्थिति सुधरने पर नशा मुक्ति अभियान के तहत में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नेत्र सिंह पंवार सहित अन्य मौजूद रहे।
----
‘युवाओं को गलत दिशा में ले जा रही नशे की लत’
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर ई-सिम्पोजियम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि नशे से युवा पीढ़ी गलत दिशा में जा रही है। मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जेएस राणा ने बताया कि समाज में फैली इस कुरीति को जागरूकता से ही मिटाया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. देवव्रत रॉय ने भी विचार रखे। नया गांव पेलियो और मेहुवाला में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. दीनदयाल और डॉ. सुनील के नेतृत्व में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. अनुपमा, डॉ. धीरज, डॉ. ऋचा, डॉ. शिवा, डॉ. सोनम और डॉ. प्रियंका मौजूद थे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें