फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होंगे फूलों की घाटी के दीदार : हिमखंडों को काटकर बनाया जा रहा रास्ता, एक जून से आ सकेंगे पर्यटक 

Thu, 07 Apr 2022 10:08 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)

सार

एक जून से घाटी को पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारियां तेज हो गई है। घाटी में जून के बाद विभिन्न प्रजाति के फूल खिलने शुरू हो जाते हैं। जुलाई और अगस्त महीने में घाटी में सर्वाधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं।
विज्ञापन
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की टीम घाटी का निरीक्षण कर लौट आई है। टीम ने बताया कि घाटी के रास्ते पर बामणधौड़ और द्वारीपुल के पास भारी तादात में हिमखंड टूटे हुए हैं। यहां हिमखंडों को काटकर रास्ता बनाया जाएगा।

विज्ञापन

 
फूूूलों की घाटी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि एक जून से घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। घाटी का निरीक्षण करने गई टीम लौट आई है। टीम से मिली जानकारी के अनुसार जहां पर हिमखंड पड़े हैं वहां रास्ते बनाए जाएंगे। अन्य जगह पर भी रास्तों को दुरुस्त किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...मन में कसक और कश्मकश में पूर्व सीएम: पता नहीं कांग्रेस मुझे अपने साथ कितने दिन रखेगी, जानिए ऐसा क्यों बोले हरीश रावत
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द इसकी तैयारी शुरू कर दी जाएगी। घाटी में जून के बाद विभिन्न प्रजाति के फूल खिलने शुरू हो जाते हैं। जुलाई और अगस्त महीने में घाटी में सर्वाधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। फूलों और घाटी के प्राकृतिक स्लोप का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक यहां आते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें